Saturday, April 13, 2013

मेरे देश की बेटिया

ये हैं मेरे देश की बेटिया, हमें गर्व हैं हमारी बेटियों पर ....

क्या आपको भी अपने देश की इन बेटियों पर गर्व हैं?

अगर आपको गर्व हैं अपने देश की इन बेटियों पर तो इनके सम्मान में आप कुछ जरुर लिखे ताकि हमारे देश की बेटिया इनके जैसी बने और अपने परिवार, अपने देश सबका नाम रोशन करे वो समझ सके की असली इज्जत और सम्मान कहाँ हैं, आपके कमेन्ट करने से उनको प्रेरणा मिलेगी आगे बढ़ने के लिए, वे फ़िल्मी हिरोइन बनने की अपेक्षा असल जिन्दगी में असल की नायिका बनेगी।

माँ

ईश्वर सभी जगहों पर एक साथ मौजूद नही रह सकता इसलिए ईश्वर ने हमे माँ दिया ...

मित्रो, दिल को द्रवित कर देने वाली ये तश्वीर चीन की है .. एक माँ जो 97 साल की है वो अपने 62 साल के पैरालाइज बेटे की सेवा दिन रात करती है ..
इस माँ का बेटा न खड़ा हो सकता है, न बोल सकता है, न सुन सकता है .. माँ 97 साल की उम्र में भी अपने बेटे के लिए हर वक्त उपलब्ध रहती है .. शायद ईश्वर इस माँ की सेवा देखकर ही इस माँ को शक्ति दे रहा है ..

हे माँ तुझे चरणस्पर्श ..

क्या होता है मरने के बाद

सामान्य व्यक्ति जैसे ही शरीर छोड़ता है, सर्वप्रथम तो उसकी आंखों के सामने गहरा अंधेरा छा जाता है, जहां उसे कुछ भी अनुभव नहीं होता। कुछ समय तक कुछ आवाजें सुनाई देती है कुछ दृश्य दिखाई देते हैं जैसा कि स्वप्न में होता है और फिर धीरे-धीरे वह गहरी सुषुप्ति में खो जाता है, जैसे कोई कोमा में चला जाता है।

गहरी सुषुप्ति में कुछ लोग अनंतकाल के लिए खो जाते हैं, तो कुछ इस अवस्था में ही किसी दूसरे गर्भ में जन्म ले लेते हैं। प्रकृ‍ति उन्हें उनके भाव, विचार और जागरण की अवस्था अनुसार गर्भ उपलब्ध करा देती है। जिसकी जैसी योग्यता वैसा गर्भ या जिसकी जैसी गति वैसी सुगति या दुर्गति। गति का संबंध मति से होता है। सुमति तो सुगति।

लेकिन यदि व्यक्ति स्मृतिवान (चाहे अच्छा हो या बुरा) है तो सु‍षुप्ति में जागकर चीजों को समझने का प्रयास करता है। फिर भी वह जाग्रत और स्वप्न अवस्था में भेद नहीं कर पाता है। वह कुछ-कुछ जागा हुआ और कुछ-कुछ सोया हुआ सा रहता है, लेकिन उसे उसके मरने की खबर रहती है। ऐसा व्यक्ति तब तक जन्म नहीं ले सकता जब तक की उसकी इस जन्म की स्मृतियों का नाश नहीं हो जाता। कुछ अपवाद स्वरूप जन्म ले लेते हैं जिन्हें पूर्व जन्म का ज्ञान हो जाता है।

लेकिन जो व्यक्ति बहुत ही ज्यादा स्मृतिवान, जाग्रत या ध्यानी है उसके लिए दूसरा जन्म लेने में कठिनाइयां खड़ी हो जाता है, क्योंकि प्राकृतिक प्रोसेस अनुसार दूसरे जन्म के लिए बेहोश और स्मृतिहीन रहना जरूरी है।

इनमें से कुछ लोग जो सिर्फ स्मृतिवान हैं वे भूत, प्रेत या पितर योनी में रहते हैं और जो जाग्रत हैं वे कुछ काल तक अच्छे गर्भ की तलाश का इंतजार करते हैं। लेकिन जो सिर्फ ध्यानी है या जिन्होंने गहरा ध्यान किया है वे अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी और कभी भी जन्म लेने के लिए स्वतंत्र हैं। यह प्राथमिक तौर पर किए गए तीन तरह के विभाजन है। विभाजन और भी होते हैं जिनका वेदों में उल्लेख मिलता है।

जब हम गति की बात करते हैं तो तीन तरह की गति होती है। सामान्य गति, सद्गगति और दुर्गति। तामसिक प्रवृत्ति व कर्म से दुर्गति ही प्राप्त होती है, अर्थात इसकी कोई ग्यारंटी नहीं है कि व्यक्ति कब, कहां और कैसी योनी में जन्म ले। यह चेतना में डिमोशन जैसा है, लेकिन कभी-कभी व्यक्ति की किस्मत भी काम कर जाती है।

नारी रूप

कभी मेरा अपमान करते हो
कभी मेरी गर्भ में हत्या ..
कभी मुझे दहेज़ के लिए जला देते हो
तो कभी सरे आम मेरी इज्ज़त नीलाम करते हो..
कभी मेरे नाम कि गालियाँ देते हो
कभी सरे बाज़ार मेरी बोली लगाते हो ..
नवरात्रियों का व्रत करने वालों ये मत भूलना कि मैं उसी देवी का अंश हूँ
जिसके चरणों में गिरकर तुम अपने सुखी जीवन की भीख मांगते हो ..
मेरी इज्ज़त किये बगैर कोई भी मनुष्य समाज न सभ्य बन सकता है न सुखी .........
होश में आओ ....मेरा सम्मान करना सीखो...
कंही ऐसा न हो कि तुम्हारे कुकृत्यों से धरती नारी विहीन हो जाये
और नारी रूप तुम्हे सिर्फ मंदिरों में ही नज़र आये !!



Thursday, April 11, 2013

अमलताश के झूमर












कब से धरा कर रही तलाश
कब छाओगे तुम पलाश?
कब अपने मखमली लवों से
तुम मेरा श्रृंगार करोगे?
कब अपने सिंदूरी रंग से
सूनी मेरी माँग भरोगे?

बोला पलाश, मत हो उदास
मैं यहीं हूँ तेरे आस-पास
बस चलने दे फागुनी बयार और
सज जाने दे अमलताश
तब अपने मखमली लवों से
मैं तेरा श्रृंगार करूँगा
तब अपने सिंदूरी रंग से
सूनी तेरी माँग भरूँगा।

फिर मौसम ने ली अंगड़ाई
फागुनी हवा इठलाती आई
झूम उठा तब सुर्ख पलाश और
झर-झर बरसा अमलताश।

नभ भी मुस्काया हर्षाया,
कुछ और धरा के पास आया
शरमाई धरा, मुस्काई धरा
नभ को छूने बढ़ आई धरा

दूर क्षितिज पर जैसे ही
सूरज ने पर्वत को छुआ
सुरमई शाम के आँचल में
नभ और धरा का मिलन हुआ।

पतझड़ के पत्ते झूम-झूम
तब चूम धरा को उड़ने लगे
मखमली पलाश के गेसू फिर
माँग धरा की भरने लगे।

साँझ हुई तब सिंदूरी थी
माँग धरा की सिंदूरी
सिंदूरी सूरज - पर्वत
नभ भी हो आया सिंदूरी।

पर सूना था सिंदूरी पलाश और
सिसक रहा था अमलताश
पतझड़ के काँधे सर रख कर
स्थिर पलाश
करके अपना सर्वस्व वार
निःशब्द खड़ा बस रहा निहार।

इस मिलन - विदा की बेला में
सूरज, पर्वत, पतझड़, फागुन
नव वधू धरा, हर्षित आकाश
कहते थे सब मिल बार-बार
तुम धन्य पलाश, धन्य अमलताश
बोला पलाश अलविदा धरा
अलविदा धरा, अलविदा आकाश।

पीपल









यदि कोई व्यक्ति पैसों की तंगी का सामना करना रहा है तो उसे प्रति मंगलवार और शनिवार यह उपाय अपनाना चाहिए। निश्चित ही व्यक्ति की सभी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं और व्यक्ति मालामाल हो सकता है। उपाय इस प्रकार है- सप्ताह के प्रति मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लें। ध्यान रखें पत्ते पूरे होने चाहिए, कहीं से टूटे या खंडित नहीं होने चाहिए। इन 11 पत्तों पर स्वच्छ जल में कुमकुम या अष्टगंध या चंदन मिलाकर इससे श्रीराम का नाम लिखें। नाम लिखते से हनुमान चालिसा का पाठ करें। इसके बाद श्रीराम नाम लिखे हुए इन पत्तों की एक माला बनाएं। इस माला को किसी भी हनुमानजी के मंदिर जाकर वहां बजरंगबली को अर्पित करें। इस प्रकार यह उपाय करते रहें। कुछ समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

ध्यान रखें उपाय करने वाला भक्त किसी भी प्रकार के अधार्मिक कार्य न करें। अन्यथा इस उपाय का प्रभाव निष्क्रीय हो जाएगा। उचित लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। साथ ही अपने कार्य और कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहें।

पक्षी और बादल

पक्षी और बादल,
ये भगवान् के डाकिये हैं,
जो एक महादेश से-
दूसरे महादेश को जाते हैं।
हम तो समझ नहीं पाते,
पर उनकी लायी चिट्ठियाँ
पेड़, पौधे, पानी और पहाड़
बांचते हैं।
हम तो केवल यह आंकते हैं
कि एक देश की धरती
दूसरे देश को सुगंध भेजती है.
और वह सौरभ हवा में तैरते हए
पक्षियों की पाँखों पर तिरता है।
और एक देश का भाप
दूसरे देश में
पानी बनकर गिरता है।

वसंत के श्रृंगार - पलाश







वसंत के श्रृंगार - सेमल