Saturday, April 14, 2012

ज़िंदगी के रंग






बच्चे का रोना
खुशियों का खजाना
मुबारक हो
*********************

उनीदीं आँखे
किलकारी उसकी
सुकूं देती है .

*****************


Baby_walking : First steps Stock Photo
चलना सीखा
हाथ थाम के मेरा
कदम बढे .

**********

बड़ा हो गया
समझ बढ़ गयी
हम नादान .

*********
इस उम्र में
झटक दिया हाथ
सन्न हुयी मैं

***********

शोर ही शोर
सैलाब यहाँ वहाँ
नम हैं आँखें

*************

No comments:

Post a Comment